उतरौला (बलरामपुर)
सपा नगर अध्यक्ष हाजी शमीम द्वारा, रविवार को राजा बाजार में समाजवादी पार्टी उतरौला नगर संगठन का स्वागत समारोह एवं मासिक बैठक आयोजित किया गया। 
मुख्य अतिथि सपा जिला अध्यक्ष परशुराम वर्मा, विशिष्ट अतिथि, डॉ कासिम हाशमी, जिला महामंत्री नरसिंह पाल यादव, जिला सचिव मलिक एजाज अहमद, सपा नेता डॉक्टर एहसान खान, हाजी निजामुल्लाह खान, नसीरुद्दीन नसीर खान, अंसार खान, हरिश्चंद्र यादव को नगर अध्यक्ष हाजी मोहम्मद शमीम खान ने फूल माला पहना कर, सभी का स्वागत किया।
नगर संगठन को और अधिक मजबूत व सशक्त बनाने के लिए विचार विमर्श किया गया
बैठक में नगर कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। 
नगर अध्यक्ष हाजी मोहम्मद शमीम खान,व जिला अध्यक्ष परशुराम वर्मा के प्रबल संस्तुति पर। राजू कुरैशी, तस्नीम फातिमा, नूरुल्लाह खान, अमानुल्लाह खान को नगर उपाध्यक्ष। मोहम्मद शमी को नगर महामंत्री बनाया गया। अकबर अली, तारीक मीनू, अब्दुल मुस्तफा, अजीज अहमद जाफरी, मोहम्मद रिजवान, अशफाक अहमद अंसारी को नगर मंत्री। सज्जाद अली को कोषाध्यक्ष, अशफाक अहमद अंसारी को मीडिया प्रभारी, मोहम्मद सलीम इदरीसी को प्रचार मंत्री, लल्लू कुरेशी, हसीब खान, मोहम्मद आज़म, वसी अहमद, खालिद हसन, मोईन सिद्दीकी, राजेंद्र सैनी, अकबाल खान, को सदस्य पद पर मनोनीत किया गया। 
मनोनीत सदस्यों को पद व सदस्यता का प्रमाण पत्र दिया गया।
आगामी 2022 विधानसभा चुनाव में, उतरौला विधानसभा सहित , जनपद के सभी विधानसभाओं को जिताने की, रणनीति पर चर्चा किया गया। 
बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष परशुराम वर्मा ने कहा कि। समाजवादी पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता अखिलेश यादव है। सभी कार्यकर्ता अपने बूथ को मजबूत बनाने में लग जाए। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के रथ यात्रा में। किसानों, नौजवानों, महिलाओं, बेरोजगारों, बुजुर्गों व बच्चों की उमड़ रही, भारी भीड़ को देखते हुए, भाजपा बौखलाई हुई है। 
इसी डर से भाजपा  तीनों काले कृषि कानूनो  को वापस लेने को कह रही है। लेकिन इस बार जनता भाजपा के छलावे और बहकावे में नहीं आने वाली। जनता  इस बार समाजवादी पार्टी की सरकार व सपा के  राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का मन बना चुकी है।
बैठक को नगर अध्यक्ष हाजी मोहम्मद शमीम खान,  डॉक्टर एहसान खान, डॉ कासिम हाशमी, डॉ नसीर अहमद रायनी, नरसिंह पाल यादव, मलिक एजाज अहमद, सद्दाम खान, आदिल हुसैन, हरिश्चंद्र यादव, मोहम्मद अबरार, मोहम्मद हनीफ व कई अन्य सपा नेताओं ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम का संचालन नगर महामंत्री मोहम्मद शमी ने किया।
बैठक में महफूज़ गनी, अल्ताफ अहमद, मोहम्मद अबरार, मोहम्मद हनीफ, मोहम्मद शरीफ उर्फ बीरे, भगवती प्रसाद, आरिफ खान, मोहम्मद इजहार पप्पू, आमिर निजाम, मोहम्मद इरफान, मोहम्मद आमिर, मोहम्मद जमाल, फैजान खान, रहीम खान, एबाद खान, हबीबुल्लाह,आरिफ खान समेत दर्जनों सफाई मौजूद रहे।
असग़र अली
उतरौला

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने