अयोध्या।

*हिंदूओ के खिलाफ अभद्र बयान को लेकर कांग्रेसी नेताओं पर भड़के भाजपा नेता विनय कटियार।* 

कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद और राशिद अल्वी पर भड़के विनय कटियार। सलमान खुर्शीद को बताया पागल तो राशिद अल्वी को बताया संस्कार विहीन।बोले विनय कटियार। पागल हो गए हैं सलमान खुर्शीद। सत्ता मिल नहीं रही इसलिए कांग्रेसी पागल हो गए हैं। कुछ उनके साथी बाराती भी है वह भी पागल हो गए हैं। इन लोगों को अस्पताल में जाने की जरूरत है। राशिद अल्वी पर भी भड़के विनय कटियार। कहा अल्लाह हू के नारे लगाएंगे हम कहेंगे वे राक्षस हैं तो क्या अच्छी बात है। यह ठीक नहीं है।सभी धर्मों के महापुरुषों का करना चाहिए सम्मान। राशिद अल्वी को संस्कार नहीं। संस्कार विहीन है राशिद अल्वी। संस्कार विहीन लोगों को भगवान ही समझा सकता है। या समय आने पर जनता समझायेगी- विनय कटियार। विनय कटियार आज सलारपुर में आयोजित स्वर्गीय महादेव स्मारक राज्य स्तरीय प्राइजमनी वालीबाल प्रतियोगिता का किया शुभारंभ।



अयोध्या।

*जनपद के प्रभारी मंत्री नीलकंठ तिवारी का आगमन आज।* 

रात 9:30 बजे पहुंचेंगे सर्किट हाउस। सर्किट हाउस में करेंगे रात्रि विश्राम। कल रविवार की सुबह 10:00 बजे माता अन्नपूर्णा की पुनर्स्थापना यात्रा में होंगे शरीक। कल अयोध्या से पुनर्स्थापना यात्रा को लेकर जाएंगे वाराणसी।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने