पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी बाजपेई के नाम पर हो सकता है लखनऊ चिड़ियाघर का नाम 


योगी आदित्यनाथ सरकार अब लखनऊ चिड़ियाघर का नाम पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखने के प्रस्ताव पर विचार कर रही है। वन मंत्री दारा सिंह चौहान ने कहा कि सरकार इससे संबंधित प्रस्ताव पर विचार कर रही है और सही समय पर फैसला लिया जाएगा।
लखनऊ चिड़ियाघर, जिसे पहले प्रिंस ऑफ वेल्स जूलॉजिकल गार्डन के नाम से जाना जाता था, उसका नाम बदलकर 2015 में अखिलेश सरकार द्वारा नवाब वाजिद अली शाह जूलॉजिकल पार्क कर दिया गया था। चिड़ियाघर ने सोमवार को 100 साल पूरे कर लिए है।

अधिकारियों ने बताया कि 25 दिसंबर को वाजपेयी की जयंती पर चिड़ियाघर का नामकरण पूर्व प्रधानमंत्री के नाम पर किए जाने की संभावना है। चिड़ियाघर में हर साल लगभग 13 लाख आगंतुक आते हैं। 71 एकड़ में फैले इस चिड़ियाघर को राजधानी का जीवन और गौरव कहा जाता है। इसमें 911 जानवर, 102 प्रजातियों के पक्षी हैं। इसे 1921 में स्थापित किया गया था।
आपको बता दें कि 29 नवंबर को लखनऊ के चिड़ियाघर अपने 100 साल पूरे किए। इस मौके पर शताब्दी समारोह का आयोजन किया गया।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने