(जौनपुर): आजादी के 75वें वर्ष पर आयोजित अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत रविवार को भाजपा व आरएसएस के स्वयंसेवकों ने रविवार को विभिन्न स्थानों पर तिरंगा यात्रा निकाली। लगभग पचास किमी निकली यात्रा सिरसी में सभा के रूप में परिवर्तित हो गई। यात्रा का रास्ते में भारी संख्या में लोगों ने स्वागत किया। पूरा इलाका जयकारे से गूंजता रहा।

सुबह दस बजे पकड़ी चौराहा पर ब्लाक प्रमुख संजय सिंह के बड़े भाई विजय कुमार सिंह धीरू ने तिरंगा यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया। भारी संख्या में एकत्रित लोग हाथ में तिरंगा लेकर देश को आजाद कराने वाले वीर सपूतों के साथ भारत माता की जयकारे के साथ आगे बढ़े तो रास्ते में जगह-जगह स्वागत हुआ। यात्रा फतेहगंज बाजार, गुदरीगंज, लाला बाजार, सिकरारा बाजार व चौराहा, प्रतापगंज, होते हुए गुलजारगंज रामलीला मैदान पहुंची। यात्रा में वाहन पर भारत माता की झांकी सजाई गई थी। बच्चे महापुरुषों व क्रांतिकारियों का रूप धरे यात्रा में शामिल थे। इस मौके पर पूर्व प्रमुख सुधाकर उपाध्याय, मंडल अध्यक्ष अजय मिश्र, विनोद सिंह, डा. देवी प्रसाद सिंह, पंकज सिंह, अरविद सिंह, संतोष उपाध्याय, अभय सिंह, स्वामी विवेकानंद महाराज, राज बहादुर गुप्त, आनंद स्वरूप जायसवाल, रोहित सिंह, यशवंत सिंह सहित भारी संख्या में लोग शामिल रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने