देव दीपावली 19 नवंबर को हर्षोल्लास से मनाने में व्यापारियों की भी भागीदारी होगी। इस संबंध में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल और उप जिलाधिकारी (प्रशासन) हर्ष कुमार, के साथ उनके कार्यालय में बैठक हुई। तय हुआ कि पांच लाख दीपों से संगम नोज पर धरा को जगमग कर एक नया कीर्तिमान बनाया जाएगा। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, महिला उद्योग व्यापार मंडल, गंगापार और यमुनापार उद्योग व्यापार मंडल, युवा उद्योग व्यापार मंडल से जुड़े व्यापारियों का देव दीपावली के अवसर पर संगम नोज पर जमावड़ा होगा। नगर वासियों को पांच लाख दीप एक साथ जलने का विहंगम नजारा देखने को मिलेगा। बैठक में जिलाध्यक्ष रमेश केसरवानी, महानगर अध्यक्ष लालू मित्तल, मंत्री आलोक कनौजिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज दुबे, नीरज जायसवाल, बबलू ङ्क्षसह रघुवंशी आदि अनेक व्यापारी उपस्थित रहे

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने