इंडियन बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान गोण्डा द्वारा दिनाँक: 10.11.2021 से 15/11/2021 तक चल रहे 6 दिवशीय प्रशिक्षण का समापन आज दिनाँक 15/11/2021 को वन जीपी/वन बीसी  (व्यवसाय संवाददाता एजेंट) कार्यक्रम का समापन गोण्डा कलेक्ट्रेट जिला पंचायत सभागार में सम्पन्न हुआ, इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री एन.बी. सविता (उपायुक्त स्वतः रोजगार) , श्री तरुण कुमार शुक्ल (आर सेटी निदेशक) व संस्थान के सभी सदस्य उपस्थित थे, गोण्डा जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतो के 136 प्रशिक्षुओं ने सफलता पूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त किया, कार्यक्रम का संचालन कार्यालय संकाय श्री भीम सिंह ने शुरू किया, तत्पश्चात श्री एन.बी. सविता ने प्रशिक्षुओं को सफलता पूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए बधाई दी, अपने अपने क्षेत्र में मन लगाकर काम करने की सलाह दी,
श्री तरुण कुमार शुक्ल (आरसेटी  निदेशक) ने उपस्थिति सभी कार्यकर्ताओ का उनके कार्यो के लिए धन्यवाद किया,  प्रशिक्षुओं से कक्षा में सीखे हुए विषय के बारे में पूछा, सभी प्रशिक्षुओं ने एक -एक कर प्रशिक्षण में सीखे हुए कार्यो को  बताया, उसके बाद श्री शुक्ल ने प्रशिक्षुओं को निःस्वार्थ भाव से अपने -अपने क्षेत्रों में काम करने की सलाह दी, आगे श्री शुक्ल ने बताया कि बीसी मॉडल संयुक्त राष्ट्र परिवारों को औपचारिक बैंकिंग प्रणाली के दायरे में लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। महिला संवाददाताओं को व्यवसाय संवाददाता के रूप में अब बैंकों और नियामकों के बीच व्यापक स्वीकार्यता प्राप्त हुई है।  वित्त मंत्रालय ने सभी बैंकों को उनकी आवश्यकताओं के अनुसार आवंटित उपसेवा क्षेत्र में और अन्य क्षेत्रों में महिला संवाददाताओं को व्यवसाय संवाददाता के रूप में तैनात करने की सलाह दी, आगे श्री शुक्ल ने कहा कि आप लोगो के सहयोग से ही भविष्य मे आपके क्षेत्र के लोगो का बैंक से सम्बन्धित कार्य आसानी से हो सकेगा, वे लोग भी बैंक से जुड़ सकेंगे जो बैंक सेवा से वंचित है  डिजिटल लेन देन को बड़ावा मिल सके, व एक डिजिटल इंडिया का स्वप्न पूर्ण हो सकेगा, महिलाओ के लिए यह एक अच्छा अवसर है प्रशिक्षुओ को अपनी अन्य महिला साथी को भी सीखे हुए कार्यो को सिखाने की सलाह दी जो यहा तक नहीं आ सकती है, जिससे अधिक से अधिक  लोगो को रोजगार मिल सके, प्रशिक्षुओ को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामना देते हुए श्री शुक्ल ने अपने शब्दो को विराम दिया |
 श्री शुक्ल ने प्रमाण पत्र वितरित कर, प्रशिक्षुओं को सुखद एवं उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामना दी |                                                                                                                                       
                                                                             
                                                                       

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने