राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 11 दिसम्बर को

बहराइच 28 नवम्बर। ,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बहराइच के अध्यक्ष/जनपद न्यायाधीश सुरेन्द्र प्रसाद मिश्रा के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बहराइच के तत्वधान में सिविल कोर्ट परिसर बहराइच में 11 दिसम्बर 2021 को प्रातः 10ः00 बजे से राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा। 
यह जानकारी देते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती शिखा यादव ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से जनपद न्यायालय में लम्बित आपराधिक शमनीय वाद, धारा 138 पराक्रम्य लिखित अधिनियम, बैंक वसूली वादों, मोटर दुर्घटना प्रतिकर याचिकाएं, वैवाहिक वादों, श्रम वादांे, भूमि अधिग्रहण वादांे, विद्युत एवं जल बिल विवाद (चोरी से सम्बन्धित विवादों सहित), सर्विस में वेतन सम्बन्धित विवाद सेवानिवृत्तिक लाभों से सम्बन्धित विवाद, अन्य सिविल वादों (किराया, सुखाधिकार, व्यादेश, विशिष्ट अनुतोष वाद) तथा प्रीलिटीगेशन धारा 138 पराक्रम्य लिखिल अधिनियम, बैंक वसूली, टेलीफोन बिल्स प्रकरणों, श्रम विवादो विद्युत एवं जल बिल विवाद, अन्य अपराधिक शमनीय वाद, वैवाहिक व अन्य सिविल वादों का अधिकाधिक संख्या मे निस्तारण किया जायेगा।
प्राधिकरण की सचिव श्रीमती यादव ने जन सामान्य से अपील की है कि 11 दिसम्बर 2021 को सिविल कोर्ट बहराइच में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिकाधिक संख्या में वादों को नियत करवाकर सुलह-समझौता के माध्यम से विवाद निस्तारित करवाकर लोक अदालत का अधिक से अधिक लाभ उठायें। 
                          

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने