महर्षि वाल्मीकि जयंती के पावन दिवस के अवसर पर प्रदेश के जनपद स्तर, तहसील स्तर तथा ब्लॉक स्तर में बाल्मीकि जयंती को भव्य रूप से मनाए जाने का निर्देश

            गिरजा शंकर गुप्ता ब्यूरों
अंबेडकर नगर 18 अक्टूबर 2021। प्रमुख सचिव उत्तर प्रदेश शासन संस्कृति अनुभाग लखनऊ द्वारा जारी शासनादेश के क्रम में 20 अक्टूबर 2021 को महर्षि वाल्मीकि जयंती के पावन दिवस के अवसर पर प्रदेश के जनपद स्तर, तहसील स्तर तथा ब्लॉक स्तर में बाल्मीकि जयंती को भव्य रूप से मनाए जाने का निर्णय लिया गया है। महर्षि वाल्मीकि से संबंधित स्थलों /मंदिरों आदि पर दीप प्रज्वलन/ दीपदान के साथ साथ अनवरत 8,12 अथवा 24 घंटे का बाल्मीकि रामायण पाठ किए जाने का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु जनपद स्तरीय, तहसील स्तरीय, ब्लॉक स्तरीय समिति का गठन किया गया है। इस भव्य आयोजन में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की व्यापक/ उचित भागीदारी भी सुनिश्चित की जाएगी।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने