कोल्हुआवीर व्यायामशाला में बुधवार सुबह एक महिला बदहवाश हाल में निर्वस्त्र और खून से लथपथ मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, महिला दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है। हालांकि जांच के बाद ही स्पष्ट पता चलेगा।
 बुधवार सुबह लहूलुहान महिला निर्वस्त्र हाल में किसी तरह व्यायामशाला से निकलकर भागी और पास के एक घर के समीप जाकर छिप गई। लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। साथ ही उसे महिलाओं ने वस्त्र पहनायाव्यायामशाला के भीतर खून बिखरा पड़ा था। जिसे साफ कराया गया। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की गई लेकिन उनसे कोई मदद नहीं मिली। पुलिस उच्चाधिकारियों ने जांच के निर्देश दिए है। वहीं, यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने