मुख्यमंत्री ने पूर्व विधान सभा अध्यक्ष तथा दीदारगंज
विधान सभा क्षेत्र, जनपद आजमगढ़ के विधायक
श्री सुखदेव राजभर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

लखनऊ: 18 अक्टूबर, 2021

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने पूर्व विधान सभा अध्यक्ष तथा दीदारगंज विधान सभा क्षेत्र, जनपद आजमगढ़ के विधायक श्री सुखदेव राजभर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
आज यहां जारी एक शोक संदेश में मुख्यमंत्री जी ने कहा कि श्री सुखदेव राजभर एक वरिष्ठ जनप्रतिनिधि थे। संसदीय नियमों एवं परम्पराओं की उन्हें गहरी जानकारी थी। श्री राजभर निर्धन और कमजोर वर्गाें के उत्थान के लिए हमेशा प्रयत्नशील रहते थे।
मुख्यमंत्री जी ने दिवंगत आत्मा की शान्ति की कामना करते हुए स्व0 श्री सुखदेव राजभर के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने