NCR News: दिल्ली के गांवों और यमुनापार इलाके के साथ अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए इस समस्या को दूर नहीं करने पर आंदोलन की धमकी दी है। दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने केजरीवाल सरकार पर दिल्ली के गांवों और यमुनापार इलाके के साथ अनदेखी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा है कि केजरीवाल सरकार का यह रवैया बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और अगर सरकार ने अपना रवैया नहीं बदला तो आन्दोलन किया जाएगा।बिधूड़ी आज बादली विधानसभा क्षेत्र में स्वरूपनगर में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे जिसमें किसानों के अलावा बड़ी संख्या में आसपास के हजारों लोगों ने भी हिस्सा लिया। दिल्ली प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष विनोद सहरावत ने जनसभा की अध्यक्षता की। बिधूड़ी ने कहा कि पिछले दो सालों से केजरीवाल सरकार ने दिल्ली के गांवों के विकास के लिए एक भी पैसा जारी नहीं किया। इसका नतीजा यह निकला है कि गांवों को नई सुविधाएं तो दी ही नहीं जा सकीं, वर्तमान सुविधाओं का भी बुरा हाल हो गया है।नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि केजरीवाल सरकार यमुनापार की एक षडयंत्र के तहत अनदेखी कर रही है। दरअसल इसकी वजह यह है कि 2020 के विधानसभा चुनावों में भाजपा को यमुनापार से सबसे ज्यादा 6 सीटें मिली थीं। इसलिए केजरीवाल सरकार यमुनापार के लोगों की उपेक्षा करके उन्हें दंडित करने जैसी ओछी हरकत कर रही है।

 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने