अंबेडकर नगर÷संगठन की मजबूती ही चुनाव में जीत का महत्व पूर्ण आधार होता है।मजबूत संगठन के बिना किसी भी प्रकार के सफलता की परिकल्पना नहीं किया जा सकता है।चुनावों में भाजपा की निरंतर हो रहे जीत में कुशल और समर्पित कार्यकर्ताओं की ही प्रमुख भूमिका है।
            उक्त विचार भारतीय जनता पार्टी जिला प्रभारी/क्षेत्रीय महामंत्री विजय प्रताप सिंह ने जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में संपन्न जिला पदाधिकारी,विधान सभा प्रभारी,मण्डल अध्यक्ष/प्रभारी की वर्चुअल बैठक को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किया।जिला प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता जैसे किसी भी संगठन के कार्यकर्ता नहीं है।
       वर्चुअल बैठक के माध्यम से भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा कि आगामी 29 अक्टूबर को लखनऊ में होने वाले शक्ति केंद्र प्रभारी और संयोजक की बैठक को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी संबोधित करेंगे जिसमें शत प्रतिशत उपस्थिति हो इसकी चिंता सभी को मिलकर करना है।डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा कि जिला प्रभारी विजय प्रताप सिंह जी के मार्गदर्शन में जनपद के सभी भाजपा कार्यकर्ता समर्पित हो कर कार्य करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर ऐतिहासिक जीत दर्ज कराएंगे।
        वर्चुअल बैठक की जनकारी देते हुए भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय ने बताया कि जनपद में मतदाता सूची पुनरीक्षण और सदस्यता अभियान को गति प्रदान करने के उद्देश्य से 27 अक्टूबर को जिला कार्यशाला आयोजित किया जाएगा।बैठक में खजुरी मण्डल के शक्ति केंद्र संयोजक अवधेश श्रीवास्तव के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर शोक व्यक्त किया गया।
         बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनोज मिश्र,चंद्र प्रकाश वर्मा,संतोष कुशवाहा,रफत एजाज़,रमेश गुप्ता,सुमन पाण्डेय,जिला महामंत्री अमरेंद्र कांत सिंह,बाबा राम शब्द यादव, सुरेश कन्नौजिया,दिलीप पटेल देव,जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय,जिला मंत्री चंद्रिका प्रसाद,संजय सिंह,दीपक तिवारी,विनय पाण्डेय,शिव पूजन राजभर,सुनील पासवान,प्रेम शीला यादव,शक्ति सिंह,बासुदेव मौर्य,मनीष मिश्र,बजरंगी पाठक,डाक्टर शिव पूजन वर्मा,अनन्त राम मिश्र,कपिल देव तिवारी,अमरनाथ सिंह,सुधांशु त्रिपाठी,योगेंद्र निषाद,महेंद्र प्रताप वर्मा,कुलदीप सिंह राजेन्द्र निषाद,ज्ञानेंद्र सिंह,दिलीप तिवारी,महेंद्र प्रताप वर्मा, रवि सिंह चौहान,रणंजय सिंह,आंनद श्रीवास्तव,अनिल वर्मा आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने