समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने के बाद लखनऊ के साथ ही बनारस में भी सियासी पारा चढ़ गया। जिलेभर में सपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश देखा गया। जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण इलाकों तक पार्टी कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।
इस दौरान पुलिस ने सपा के दर्जन भर से ज्यादा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को हिरासत में ले लिया। जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर रहे सपा महानगर अध्यक्ष और सपा महिला जिला अध्यक्ष पूजा यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सुबह बीएचयू के लंका गेट पर सपाइयों का एक गुट धरने पर बैठ गया। कार्यकर्ताओ ने सरकार के विरोध में नारेबाजी की। कहा कि पूरा प्रदेश में अराजकता का माहौल है। राज्य में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है।भेलुपुर एसीपी प्रवीण कुमार, लंका इंस्पेक्टर वेद प्रकाश राय भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। धरनारत लोगों को समझा बुझा कर राज्यपाल के नाम का ज्ञापन लेकर धरने को खत्म कराया।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने