सोनभद्र स्थित दुद्धी को जिला बनाने की मांग लंबे समय से चल रही है। दुद्धी को जिला बनाने के लिए संघर्ष समिति की भूख हड़ताल शुरू होने से पहले शुक्रवार को पुलिस-प्रशासन के अफसरों से प्रदर्शनकारियों की जमकर नोकझोंक हुई। प्रशासन ने समिति के टेंट-तंबू को उखड़वा दिया। इससे भड़के लोगों ने पूरे नगर में जुलूस निकाला। पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारे लगाते हुए हुजूम के साथ तहसील परिसर में घुस गए। यहां रामलीला मंच पर भूख हड़ताल शुरू कर दी। एसडीएम-तहसीलदार के कोर्ट का बहिष्कार करते हुए अधिवक्ता भी आंदोलन में शामिल हो गए हैं। अफसरों पर जनभावनाओं के साथ खिलवाड़ का आरोप लगाया।संघर्ष समिति ने तहसील परिसर में 30 घंटे की भूख हड़ताल निर्धारित की थी। इसके लिए सुबह टेंट-तंबू लगाया जा रहा था। इसी दौरान मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे उखड़वा दिया। पुलिस का कहना था कि प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी गई है, लिहाजा आंदोलन नहीं किया जा सकता।कोतवाली प्रभारी राघवेंद्र सिंह ने तहसील परिसर खाली कराकर फोर्स लगा दी। गुस्साए प्रदर्शनकारी कचहरी पहुंच गए। यहां से जुलूस निकालकर नारे लगाते हुए तहसील तिराहा पहुंचे। नारेबाजी करते हुए तहसील परिसर में घुस गए। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन उनके आगे पुलिस नाकाम रही।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने