उतरौला(बलरामपुर)
उतरौला विकास मंच अध्यक्ष आदिल हुसैन ने मुख्यमंत्री व परिवहन निगम को पत्र भेजकर उतरौला से प्रयागराज अयोध्या मनकापुर सादुल्लानगर तक निगम की बस चलाए जाने की मांग की है। 
पत्र में कहा है कि वर्ष 2020 में तत्कालीन जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश के आदेश पर उपरोक्त मार्ग के लिए लगभग दो महीनों तक निगम की बसें चलाने के बाद अचानक बस का संचालन बंद कर दिया गया। बसों के संचालन बंद होने से राहगीरों व क्षेत्रवासी मायूस होने के साथ आक्रोशित हैं। 
इन मार्गों पर निगम की बस ना चलने के कारण यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उपरोक्त स्थानों तक पहुंचने के लिए लोगों को अधिक खर्च कर काफी चक्कर काटना पड़ता है। 
साधन संपन्न व आर्थिक मजबूत लोग निजी अथवा अनुबंधित साधनों से प्रयागराज, अयोध्या, मनकापुर पहुंच जाते हैं। लेकिन निम्न व मध्यम वर्गीय लोगों को पहुंचने के लिए अपनी जेब ढीली करनी पड़ती है।
उतरौला से
असगर अली

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने