अंबेडकर नगर ÷ विधान सभा चुनाव 2022 की चुनावी मैदान को संगठनिक दृष्टि से सजाने संवारने में भाजपा जनपद में अग्रणी भूमिका में नजर आ रही है।जनता से जुड़े कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने और उसके समर्थक परिणामों से जनता को जागरूक करने की योजना पर भाजपा कार्यकर्ता कार्य कर रहे हैं।
      भाजपा जनपद में जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी के नेतृत्व में संगठन की मजबूती के लिए बूथ,मण्डल सहित जनपद की विभिन्न समितियों को गठित कर उसको सक्रिय भूमिका में उतारने में निरंतर कार्य कर रही है।
      भाजपा के आधार पुरुष पण्डित दीनदयाल उपाध्याय के 25 सितम्बर को होने वाले जयंती के पूर्व शुक्रवार को बूथ विजय अभियान के अंतर्गत जनपद के प्रत्येक बूथ पर बूथ समिति,पन्ना प्रमुखों शक्ति केंद्र संयोजक,शक्ति केंद्र प्रभारी,सत्यापन अधिकारी, मण्डल पदाधिकारी की संयुक्त बैठक कर संगठन को धार देने में लगी है।
           बूथ विजय अभियान के अंतर्गत भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने विधान सभा क्षेत्र अकबरपुर के कुर्की मण्डल की अरिया बाजार शक्ति केंद्र के बूथ संख्या 22 पर पण्डित दीन दयाल उपाध्याय जी के चित्र पर पुष्प अर्पित करने के बाद पन्ना प्रमुखों सहित सभी पदाधिकारी गण की बैठक में संगठन द्वारा निर्धारित करणीय बिंदुओं से परिचित कराते हुए उसे समय से पूर्ण करने का आवाहन किया।उन्होंने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जी के आदर्शों और पद चिन्हों पर चलते हुए उनके महान विचार एकात्म मानववाद की नीति को अपना कर समाज के अन्तिम पायदान पर खड़े जरूरत मंद लोगों के उत्थान और समृद्धि के लिए समर्पित होकर कार्य कर रही है।भाजपा केंद्र सरकार के मुखिया प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी जी और मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में किए गए देश हित और लोक कल्याणकारी योजनाओं और कार्यों के आधार पर जनपद की सभी सीटों पर जीत हासिल करेगी।
        भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय ने जारी विज्ञप्ति में बताया है कि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा ने टांडा विधान सभा क्षेत्र के बूथ संख्या 15 सुलेमपुर में बूथ विजय अभियान कार्यक्रम के अवसर पर पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर पुष्प अर्पित करने के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता ही जनहित के कार्यों को करते हुए समाज को समृद्धिशाली बनाने के लिए हर संभव प्रयास करते रहते हैं। जिनका प्रयास ही भाजपा के सफलता की कुंजी है।विधान सभा आलापुर की जहांगीर गंज मण्डल के बूथ संख्या 231सिंहपुर में भाजपा जिला मंत्री चंद्रिका प्रसाद ने पन्ना प्रमुखों से जिम्मेदारी पर चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता के समर्पण और त्याग से किए गए कार्यों की वजह से पार्टी की पुनः पूर्ण बहुमत से सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि देश के सर्वांगीण विकास के लिए भाजपा सरकार जरूरी है।
        उपरोक्त कार्यक्रम के पर्यवेक्षण हेतु टांडा विधान सभा का रमेश चंद्र गुप्त,आलापुर का सुरेश कन्नौजिया,कटेहरी का दिलीप पटेल,अकबरपुर का बाबा राम शब्द यादव,जलालपुर का जिम्मेदारअमरेंद्र कांत सिंह को संगठन ने बनाया था।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने