अंबेडकर नगर ÷ भारतीय जनता पार्टी समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर अपनी नीतियों और कार्यक्रमों को जन जन तक पहुंचाने और उसका लाभ सभी को दिलाने के उद्देश्य से अपने संगठन में मोर्चों को बनाया है। भाजपा ने अपने पांच मोर्चा जिलाध्यक्ष की नियुक्ति करने के बाद बचे छठवें मोर्चा,भाजपा अल्प संख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष पद पर जिला महामंत्री रहे युवा  कार्यकर्ता जावेद मलिक की नियुक्ति कर अल्प संख्यक समाज को भाजपा की मुख्य धारा में जोड़ने का आवाहन किया है।
        भाजपा अल्प संख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष पद पर जावेद मलिक की नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त कर बधाई देते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा सरकार में अल्प संख्यक समाज के लोग सर्वाधिक  सुरक्षित हैं।भाजपा सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के मूल मंत्र पर कार्य करते हुए प्रदेश की जनमानस की सेवा कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रति अल्प संख्यक समाज के लोगों का विश्वास बढ़ा है।
        अल्प संख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष पद पर जावेद मलिक की नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए पूर्व मंत्री धर्म राज निषाद,पूर्व सांसद हरिओम पांडेय,विधायक संजू देवी,अनीता कमल,जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुन्दर वर्मा,पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा,राम प्रकाश यादव,यमुना प्रसाद चतुर्वेदी,ज्ञान सागर सिंह रमाशंकर सिंह,चेयर मैन सरिता गुप्ता,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह मिंटू,पूर्व विधान सभा प्रत्याशी अवधेश द्विवेदी,चंद्र प्रकाश वर्मा,जिला उपाध्यक्ष विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू,मनोज मिश्र,रमेश चंद्र गुप्त,डाक्टर राणा रणधीर सिंह,रफत एजाज़,सुमन पाण्डेय,संतोष कुशवाहा,जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव,अमरेंद्र कांत सिंह,सुरेश कन्नौजिया,दिलीप पटेल देव,जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय,जिला मंत्री चंद्रिका प्रसाद,दीपक तिवारी,संजय सिंह,विनय पाण्डेय,शिव पूजन राजभर, पंकज वर्मा,जिला आईटी संयोजक मनीष मिश्र,युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष आकाश वर्मा,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रिंकल सिंह, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष राम किशोर राजभर,पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेश चौहान,अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष डाक्टर विनोद कुमार, भाजपा नेता मनोज गुप्त गुड्डू, जवाहिर मौर्य,डाक्टर रजनीश सिंह,अमित पाण्डेय,राम सूरत मौर्य,विकास मोदनवाल, सोशल मीडिया जिला संयोजक शाश्वत मिश्रा ने बधाई दी है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने