*जनपद अयोध्या समाचार*
*खास ख़बरे*


*अयोध्या।*-अवध विश्वविद्यालय में दीपोत्सव-2020 के विशिष्ट योगदानकर्ताओं को किया गया सम्मानित।कुलपति प्रो रविशंकर सिंह ने कहा। अयोध्या दीपोत्सव एक वैश्विक प्रतीक बन गया है। विश्वविद्यालय व सम्बद्ध महाविद्यालय एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के समन्वयकों को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित।

*अयोध्या।*-अवध विश्वविद्यालय के कौटिल्य प्रशासनिक भवन में परीक्षा समिति बैठक हुई। इसमें अम्बेडकरनगर जिले के मां तिलसरा देवी महाविद्यालय भसड़ा टाण्डा में 67 परीक्षार्थियों के प्रश्न-पत्र को निरस्त कर दिया गया। महाविद्यालय को आगामी छह वर्षों (2022 से 2027) तक परीक्षा केन्द्र न बनाने का निर्णय लिया।

*अयोध्या।*-उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक संघ के प्रदेश प्रभारी पर एफआईआर दर्ज होने से नाराज ग्राम रोजगार सेवकों ने जिले के सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर नाराजगी जताई। उन्होंने  खंड विकास अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
 
*अयोध्या।*-आबकारी विभाग के प्रवर्तन दल ने खंडासा थाना क्षेत्र के अंजरौली बाजार स्थित परसवां गांव के मोड़ के पास से एक युवक को 10 शीशी अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। 

*अयोध्या*-श्री रामलला की पक्षकार त्रिलोकी पांडेय का हुआ निधन,  28 वर्षों से चल रहे राम मंदिर विवाद में रामलला के पक्षकार थे त्रिलोकी नाथ पांडेय, कई दिनों से बीमार चल रहे थे त्रिलोकी नाथ पांडेय, इलाज के लिए लखनऊ के हॉस्पिटल में कराया गया था भर्ती, लखनऊ के हॉस्पिटल में हुआ निधन, विश्व हिंदू परिषद के मीडिया प्रभारी शरद शर्मा ने दी जानकारी।

*अयोध्या।*-भाजपा विधायक वेद प्रकाश गुप्त ने संभागीय परिवहन कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सड़क सुरक्षा सप्ताह की शुरूआत की। लोगों की जागरूकता के लिए चार प्रचार वाहनों को झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके अलावा कर्मचारियों, अधिकारियों व चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों के पालन के लिए शपथ दिलाई गई।

*अयोध्या।*-संदिग्ध परिस्थितियों में सांख्यिकी अधिकारी विनीता यादव की मौत।बेड के नीचे मिला शव।कोतवाली नगर के सिविल लाइन सरस्वती पुरम के कमरे में मिला शव।मऊ जनपद में सांख्यिकी अधिकारी के पद पर तैनात थी विनीता यादव। 10 वर्ष पूर्व पति से हो चुका था तलाक। फैजाबाद में भी रह चुकी थी तैनात।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा।

*अयोध्या।*-जनपद में द्वितीय सड़क सुरक्षा सप्ताह का हुआ शुभारंभ। आरटीओ कार्यालय में हुआ आयोजन। 24 सितंबर से 30 नवंबर तक चलेगा जागरूकता अभियान। अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने अधिकारियों व कर्मचारियों को दिलाई शपथ। करेंगे यातायात के नियमों का पालन।

*अयोध्या।*-संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत।घर के कमरे में पंखे से लटका मिला शव। पुलिस के मुताबिक युवक ने की आत्महत्या। थाना पूराकलन्दर के गोपालपुर बिछिया गांव का मामला।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने