उ 0 प्र 0 पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ जनपद शाखा लखीमपुर खीरी

लखीमपुर खीरी का द्विवार्षिक अधिवेशन / चुनाव दिनांक 03 सितम्बर 2021 दिन शुक्रवार को विकास खण्ड लखीमपुर की सभागार में प्रातः 8 बजे से प्रदेश संगठन द्वारा नामित चुनाव अधिकारी श्री विनोद छावला एवं श्री सुधीर कश्यप द्वारा चुनाव सम्पन्न कराया गया । इसके साथ ही इनकी टीम में कई प्रान्तीय पदाधिकारी भी चुनाव के समय पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित रहे , निर्वाचन के पश्चात निर्वाचन अधिकारियों द्वारा श्री सतीश कुमार वर्मा को जिलाध्यक्ष , श्री सोमेन्द्र कुमार मौर्य को जिला मंत्री एवं श्री अवधेश कुमार चौरसिया को कोषाध्यक्ष के पद पर निर्वाचित करते हुए नवनिर्वाचित पदाधिकारियों हेतु रिक्त पदों पर मनोनीत करने हेतु अधिकृत किया गया ।


 तत्क्रम में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं ब्लाक संगठन के पदाधिकारियों की एक बैठक की गयी । बैठक में दिनांक 12.09.2021 को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह के विषय पर विचार विमर्श / चर्चा की गयी , दिनांक 12.09.2021 को शपथ ग्रहण के दौरान गणमान्य अतिथियों में संघ के संरक्षक आदरणीय सुखराज सिंह , श्री विश्वनाथ मौर्य जिलाध्यक्ष अटेवा संघ जनपद लखीमपुर - खीरी एवं श्री संदीप वर्मा प्रदेश संगठन मंत्री अटेवा उ 0 प्र 0 के आमन्त्रण व स्वागत कार्यक्रम सहित अन्य कार्यक्रमों की रूप रेखा तैयार की गयी ।

बैठक में सफाई कर्मचारी  बंधुओं की प्रमुख मांगों व समस्याओं  की भी चर्चा की गयी! जिसकी अध्यक्षता श्री सतीश वर्मा  जिलाध्यक्ष उ०प्र० पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ लखीमपुर खीरी द्वारा की गयी!          बैठक में मुख्य रूप से श्री सोमेंद्र कुमार मौर्य ,श्री विजय सोनी  प्रदेश उपाध्यक्ष सफाई कर्मचारी संघ ,श्री  वागीश खरे पूर्व जिला उपाध्यक्ष सहित कई सफाई कर्मचारी मौजूद रहे तथा अपने विचार रखें ! 
इसके  पश्चात नई कार्यकारिणी के गठन के लिए बैठक में सर्वसम्मानित से निम्न पदाधिकारियों को मनोनीत/ चयनित किया गया!! 
जिला स्तर की कार्यकारिणी कुल  शेष 29 नाम दिए गये हैं  
वो नाम क्रम वाइज हैं
कार्यकारिणी अध्यक्ष- श्री विजय सोनी
वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिला मीडिया प्रभारी - श्री वागीश खरे 
 जिला उपाध्यक्ष- श्री शिवकुमार
जिला उपाध्यक्ष -लाल बहादुर गौतम
जिला उपाध्यक्ष- श्री प्रदीप अवस्थी
जिला उपाध्यक्ष- श्री विपिन दीक्षित
जिला उपाध्यक्ष- सुभाष गौतम
जिला उपाध्यक्ष- रामकुमार चौधरी
जिला उपाध्यक्ष - श्री राधेश कुमार राठौर
संयुक्त मंत्री - श्री संतोष कुमार गौतम 
संयुक्त मंत्री- श्री कपिराज
संयुक्त मंत्री- श्री ओम प्रकाश वर्मा
संयुक्त मंत्री- ओमकार
संयुक्त मंत्री - श्री बृजकिशोर
संगठन मंत्री-  रामनरेश मौर्य संगठन मंत्री- जव्राद अली 
संगठन मंत्री - अनिल कुमार दिवाकर
संगठन मंत्री - श्री मनोज कुमार वर्मा 
संगठन मंत्री- श्री रामकृष्ण पांडे
संगठन मंत्री -श्री अनूप श्रीवास्तव
प्रचार मंत्री -श्री राजेश वर्मा
प्रचार मंत्री-  श्री राजेश यादव प्रचार मंत्री- श्री मोहन वाल्मीकि प्रचार मंत्री - श्री प्रमोद भार्गव प्रचार मंत्री-  श्री कुंवर सिंह यादव
ऑडिटर -   श्री कृष्ण मुरारी
कार्यकारी सदस्य - श्री सोनू वाल्मीकि
कार्यकारी सदस्य- श्री दीपक
कार्यकारिणी सदस्य - श्री संजीव कुमार राठौर

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने