अयोध्या ...
जिले में वृक्षारोपण का कार्य शुरू..
धरा को हरा भरा करने के लिए गुरुवार से सप्ताह भर चलने वाले वृक्षारोपण का आगाज हो गया। रुदौली से इस अभियान की शुरुआत विधायक रामचंद्र यादव ने रेछ गांव में पीपल का पौधा रोपित कर की। ग्रामीणों को पौधारोपण का संकल्प दिलाया गया। वहीं विधायक वेद प्रकाश गुप्त ने पूराबाजार के ग्राम अलावलपुर स्थित राम वन गमन मार्ग पर पौधा रोपित किय । ग्राम पंचायतों में रोपण के लिए पौधे पहुंचने शुरू हो गए हैं।
वृक्ष हमारे जीवन दाता, इनसे अपना गहरा नाता वृक्ष हमारे जीवन दाता-इनसे अपना गहरा नाता है | रुदौली में पौधारोपण महाभियान की शुरुआत हुई। वन महोत्सव के तहत रेछ गांव में मुख्य अतिथि विधायक रामचंद्र यादव ने पीपल का पौधा रोपित कर अभियान का आरंभ किया। यहां की हरित पट्टी में लगभग 1500 पौधों का रोपण किया गया। विधायक ने कहा कि पौधारोपण से ही प्रकृति व पर्यावरण की सुरक्षा होगी। पौधे लगाकर प्रकृति को हरा भरा बनाने से ही पर्यावरण पर मंडराते खतरे से बचा जा सकता है। हमें अधिक से अधिक पौधे लगाकर प्रकृति व पर्यावरण की सुरक्षा करनी चाहिए। कोरोना काल में आक्सीजन की कमी का विस्तार से उल्लेख करते हुए भावी पीढ़ी के लिए पौधारोपण के प्रति जागरूक किया | वन रेंजर ओम प्रकाश ने विधायक का स्वागत किया और बताया कि रुदौली में 14 लाख पौधे रोपित किए जाएंगे। उन्होंने अभियान में जन प्रतिनिधियों सहित ग्राम प्रधानों का सहयोग मांगा। इस मौके पर वन दारोगा वीरेंद्र तिवारी, कृष्णानंद, अशोक कुमार, शिवकुमार पाठक, प्रधान राजेश कुमार यादव सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।
वही अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्त ने विकास खंड पूरा बाजार के ग्राम अलावलपुर के राम गमन मार्ग पर वृक्षारोपण का शुभारंभ किया | विधायक ने कहा कि वृक्ष व पेड़ - पौधे हमारे जीवन के लिए महत्वपूर्ण है और हमे जीवन देते हैं | इनसे हमे शुद्ध आक्सीजन जीवन पर मिलता रहता है |-----+++संतोष कुमार श्रीवास्तव, अयोध्या विधानसभा रिपोर्टर**
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know