समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 48 साल के हो गए हैं। बृहस्पतिवार को उनका जन्मदिन वाराणसी में सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा धूमधाम से मनाया गया। अखिलेश यादव  का जन्मदिन, जिसे ‘संकल्प दिवस’ के रूप में मनाया गया। इस दौरान वृक्षारोपण अभियान, रक्तदान शिविर, भोजन शिविर, पूजा, हवन और रोगियों को फल वितरण द्वारा किया गया। 

अर्दली बाजार स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने कहा कि 2022 में सपा की सरकार बनेगी। कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव को दोबारा मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया। उधर युवजन सभा के जिलाध्यक्ष किशन दीक्षित ने 48 दिवसीय कार्यक्रम की रणनीति बनाई। शिव प्रसाद गुप्त मंडलीय चिकित्सालय कबीरचौरा पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जन्मोत्सव कार्यक्रम 17 अगस्त तक चलाया जाएगा।  

इस मौके पर यज्ञ, हवन, पूजन, भंडारा और भोजन वितरण का कार्यक्रम हुआ। समाजवादी शिक्षक सभा के कैंप कार्यालय संकटमोचन पर पूर्व मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाया। मां सरस्वती की पूजा -अर्चना कर दीर्घायु की कामना की गई। साथियों संग केक काटा गया।जिलाध्यक्ष शिक्षक सभा संजय राय प्रियदर्शी ने कहा कि आज हम सभी  साथी ये संकल्प लेते है कि समाजवादी सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे। अपने जनप्रिय नेता अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाकर जन्मदिन का उपहार देंगे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने