(बलरामपुर) प्रभारी निरीक्षक पंकज सिंह के नेतृत्व में कोतवाली उतरौला पुलिस द्वारा अपराधियों की धरपकड़ निरंतर जारी है।
      इसी क्रम में गुरुवार को को उप निरीक्षक विपुल कुमार पाण्डेय हे०का जय प्रकाश शुक्ला,का०सतीश कुमार ,कां०प्रदीप कुमार की संयुक्त टीम ने रात्रि गस्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम महुवा बाजार से अभियुक्त गोपी कुमार पुत्र हीरा महतो निवासी महाराजपुर नया टोला थाना तेलझाड़ी जनपद साहेब गंज झारखंड को 1200 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। प्रभारी निरीक्षक पंकज सिंह ने बताया कि उपरोक्त अभियुक्त के विरूद्ध संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर न्यायालय रवाना किया जा रहा है।
असगर अली 
उतरौला

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने