रवि अग्रहरी नगर अध्यक्ष व गुरुचरन महामंत्री बनाये गये 

      संवाददाता गिरजा शंकर गुप्ता   
अंबेडकरनगर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने संगठन की मजबूती के लिए नगर संगठन की मुख्य इकाई व नगर इकाई का गठन किया है। रविवार को अकबरपुर में कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए कार्यक्रम का आयोजित किया गया। जिलाध्यक्ष शिवकुमार गुप्त की अध्यक्षता एवं जिला महामंत्री कृष्ण कुमार सोनी के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में रवि अग्रहरि को अकबरपुर युवा इकाई का नगर अध्यक्ष एवं गुरुचरन श्रीवास्तव को महामंत्री मनोनीत किया गया।
दोनों संगठनों ने अपने 21-21 पदाधिकारियों का नाम घोषित कर एवं माल्यार्पण कर जिम्मेदारी सौंपी। अवधेश कसौधन को जिला उपाध्यक्ष एवं नगर प्रभारी बनाया गया। नंदलाल जायसवाल जिला संरक्षक मनोनीत किये गए। अकबरपुर मुख्य इकाई का नगर अध्यक्ष संतोष कुमार मोदनवाल एवं महामंत्री अमित बंका को बनाया गया। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने अपनी जिम्मेदारियों का पालन करने का संकल्प लिया।
इस मौके पर टांडा नगर अध्यक्ष भूपेश जयसवाल, युवा नगर अध्यक्ष विवेक मोदनवाल, प्रदीप पांडेय, धर्मेंद्र गर्ग, सुमित गर्ग, मोहम्मद इदरीश, अमित अग्रहरि, गुरु चरण श्रीवास्तव व ओमकार गुप्त आदि मौजूद रहे। चुनाव में बतौर मुख्यअतिथि प्रदेश मंत्री संतोष अग्रवाल एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला संरक्षक श्यामबाबू गुप्त, अकबरपुर चेयरमैन प्रतिनिधि मनोज गुप्त, उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष शुभम अग्रहरि मौजूद रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने