आगरा || भारतीय जनता पार्टी महानगर इकाई द्वारा 7 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विभिन्न क्षेत्रों में मंडल स्तर पर प्रत्येक मंडल के दो स्थानों पर योग शिविर आयोजित किए गए और नागरिकों से योग क्रिया को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान किया गया। 

बता दें कि  योग भारतीय प्राचीन परंपराओं में से एक है, जिसे भारत गणराज्य के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 21 जून 2015 को वैस्विक स्तर पर मान्यता दिलाई और 193 देशों ने इसे स्वीकार किया,जिसमें 47 मुस्लिम देश भी शामिल हैं। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए आज भारतीय जनता पार्टी महानगर इकाई द्वारा महानगर अध्यक्ष भानू महाजन जी के नेतृत्व में वार्ड स्तर पर योग शिविर आयोजित कर योगा के प्रति जागरूकता का अभियान चलाया गया। इस अभियान के अन्तर्गत विभिन्न क्षेत्रों में योग शिविर आयोजित किए गए, जिसमें सद्भावना पार्क कमलानगर में महानगर अध्यक्ष भानू महाजन, दीनदयाल मंडल सांसद एसपी सिंह बघेल,विधायक योगेंद्र उपाध्याय,जीएस धर्मेश,पुरुषोत्तम खण्डेलवाल,रामप्रताप चौहान,अंजुला माहौर,विजय शिवहरे,प्रमोद गुप्ता,शिवशंकर शर्मा,महेश शर्मा,यादवेंद्र शर्मा, मनोज गर्ग,अर्चना अग्रवाल,मनोज राजौरा, राजीव लवानिया,नीरज गुप्ता,राजकुमार गुप्ता,रश्मि सिंह आदि पदाधिकारियों ने विभिन्न क्षेत्रों में शिविर आयोजित किए जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं, महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गो ने सामूहिक रूप से बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सभी को नितप्रति योगाभ्यास करने का संकल्प दिलाया। 

शिविर को संबोधित करते हुए अपने प्रेरक उद्बोधन में महानगर अध्यक्ष भानू महाजन  ने अपने वक्तव्य में कहा कि योग भारतीय प्राचीन परंपरा एवं संस्कृति की अमूल्य देन है, जोकि शारीरिक क्षमताओं और आत्मविश्वास को मजबूत बनाता है। योग का भारतीय संस्कृति में एक प्रमुख स्थान है। जब से भारत की सभ्यता पाई जाती है, वेदों और पुराणों में तब से योग की महिमा गाई गई है। योग मात्र कोई शारीरिक गतिविधि नहीं है, यह एक ऐसी शक्ति है जो कई असाध्य रोगों को नेस्तनाबूद करने की क्षमता रखते हैं। कार्यक्रम संयोजक वरिष्ठ भाजपा नेता हेमंत भोजवानी रहे।

रिपोर्ट राजकुमार गुप्ता

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने