अपने पर्यावरण को बचाने के लिए युवा आज के विश्व पर्यावरण दिवस पर ले प्रेरणा विनोद दीक्षित      
मथुरा || आज  ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति रजि उत्तर प्रदेश ने मथुरा में लॉक डाउन का पालन करते हुए अलग-अलग स्थानों पर विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित किया कार्यक्रम l कार्यक्रम के संयोजक प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने कहा इस कारोना काल के अंतर्गत ऑक्सीजन की भारी कमी चलते अनेक लोगों ने अपनी जान गवाई है आज के इस विश्व पर्यावरण दिवस को पावन पर्व की मनाते हुए अपने पर्यावरण को बचाने के लिए युवा प्रेरणा लें अपने आसपास ऑक्सीजन को बढ़ावा देने के लिए वृक्ष जरुर लगाएं  l प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने आज पर्यावरण दिवस पर अपने बच्चों के साथ 15 पेड़ लगाए है l महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती श्वेता शर्मा ने कहा आज हम अपने बच्चों को प्रेरणा दें कि पर्यावरण को बचाने के लिए सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग ना करें उन्होंने अपने पास से 10 लोगों को पेड़ देते हुए पर्यावरण को बचाने के लिए हमारी मुहिम में शामिल होकर पर्यावरण को बचाने के लिए अपने आसपास जहां भी जगह मिले उधर वृक्ष जरूर लगाएं l प्रदेश महासचिव आचार्य लक्ष्मी कांत शास्त्री ने सभी लोगों को पेड़ का महत्व बताते हुए बताया एक पेड़ 10 पुत्रों के समान होता है l कार्यक्रम में डॉ रुचि अग्रवाल अर्जुन पंडित श्रीमती  वंदना शर्मा, कु काजल शर्मा, कु श्रेया दीक्षित ,मनीष शर्मा शिवम दीक्षित, माधव कटारा, बृजेश शर्मा चंद्र मोहन दीक्षित कुशाग्र दीक्षित, शौर्य अद्विता सिंह अद्विक सिंह के साथ अनेक, बुजुर्ग, महिला ,पुरुष और युवा शामिल हुए  l                         

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने