अज्ञात कारणों के चलते युवक ने की फांसी लगाकर आत्महत्या

उरई )। शहर कोतवाली उरई क्षेत्र के अंर्तगत नया पटेल नगर करसान रोड़ पर रहने वाले 35 वर्षीय युवक ने अज्ञात कारणों के चलते घर के अन्दर अपने गले में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला नया पटेलनगर करसान रोड़ निवासी समसुल 35 वर्ष पुत्र सत्तार ने अज्ञात कारणों के चलते अपने गले में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।मृतक अपने पीछे 30 वर्षीया पत्नी रिहाना, 12 वर्षीय पुत्री साइना, 7 वर्षीय पुत्री सायनी के अलावा 10 वर्षीय पुत्र रिहान को रोता बिलखता छोड़ गया है। बताया जाता है कि मृतक मजदूरी करके परिवार का भरणपोषण करता था। मृतक समसुल की मौत के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है।


जालौन से अनिल कुमार की रिपोर्ट।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने