अपर कलेक्टर श्री सोलंकी को दी भावभीनी विदाई
   धार दो फरवरी 2021/ कलेक्ट्रेट के अधिकारियों व कर्मचारियों ने अपर कलेक्टर शैलेन्द्र सोलंकी को आज भावभीनी विदाई दी। उनका स्थानांतरण अपर कलेक्टर बुराहनपुर के पद पर हुआ है। वहीं कलेक्टर अलोक कुमार सिंह ने एडीएम को बुके व प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। साथ ही कलेक्टर श्री सिंह ने सम्बोधित करते हुए उनके कार्यकाल में किये कार्यो को लेकर प्रशंसा की व उनके भविष्य की उज्ज्वल कामना की। अपर कलेक्टर शैलेंद्र सिंह सोलंकी ने ने अपने कार्यकाल के अनुभव को साझा किया। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत संतोष वर्मा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सत्यनारायण सहित कलेक्ट्रेट के सभी अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे ं वहीं नवागत अपर कलेक्टर सलोनी सिडाना ने एडीएम का पदभार ग्रहण किया है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने