NCR News:फरीदाबाद के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पाली में जिला रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा परिवार नियोजन शिविर का आयोजन किया गया। इसमें इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी चंडीगढ़ की वाइस चेयरपर्सन सुषमा गुप्ता शामिल हुईं। शिविर में महिलाओं को परिवार नियोजन का अर्थ बताया और जनसंख्या वृद्धि रोकने और मातृ दर में कमी लाने की विस्तार से जानकारी भी दी।वाइस चेयरपर्सन ने उपस्थित महिला-पुरुषों को संबोधित करते हुए कहा कि परिवार नियोजन का अर्थ है, यह तय करना कि आपके कितने बच्चे हों और कब हों। अगर आप बच्चे पैदा करने के लिए थोड़ी प्रतीक्षा करना चाहते हैं तो अनेक उपलब्ध साधनों में से कोई एक साधन चुन सकते हैं। इन्हीं साधनों को परिवार नियोजन के साधन, बच्चों के जन्म के बीच अंतर रखने के साधन या गर्भ निरोधक साधन कहते हैं।उन्होंने बताया कि देश में प्रतिवर्ष लगभग 5 लाख महिलाएं गर्भधारण, प्रसव, तथा असुरक्षित गर्भपात की समस्याओं के कारण मृत्यु की शिकार हो जाती है। इनमें अनके मौत को परिवार नियोजन द्वारा रोका जा सकता है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने