उतरौला (बलरामपुर) 'सरगे से गिरा खजूर में अटका,की कहावत बदलपुर में बनकर तैयार फायर स्टेशन भवन पर सटीक बैठ रहा है। वर्षों से तैयार फायर स्टेशन भवन  संचालित होने की बांट जोह रहा है।                       
          वर्ष 2015 में उतरौला में फायर ब्रिगेड स्टेशन स्वीकृति हुआ था जिसका लागत 4 करोड़़ 15 लाख था  कार्यदायी संस्था द्वारा भवन निर्माण कार्य 04-अप्रेल-2015 से प्रारम्भ किया गया एवं 31दिसम्बर 2016 को फायर ब्रिगेड स्टेशन का कार्य पूर्ण हो गया परंतु किन्हीं कारणों सेअब तक उसका लोकार्पण नहीं हो सका। 
जबकि तहसील क्षेत्र में एक भी फायर स्टेशन न होने के कारण आग लगने पर लोगों को अत्यधिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अग्निकांड की घटनाएं होने पर जिला मुख्यालय बलरामपुर से दमकल आने में  काफी समय लग जाते हैं।दमकल की गाड़ियां पहुंचते पहुंचते सब कुछ जल कर राख हो जाता है। 
क्षेत्र में उपरोक्त स्टेशन का निर्माण कार्य 5 वर्ष पूर्व पूर्ण हो गया किंतु अभी तक संचालित नहीं हो सका है
ऐसी दशा में भवन हैंडओवर कराकर स्टेशन संचालित कराने की मांग क्षेत्रवासियों द्वारा की जा रही है।जिससे हादसा होने पर तुरंत दमकल पहुँच सके।इस संबंध में सीओ राधा रमन सिंह ने बताया कि फायर स्टेशन भवन निरीक्षण के लिए टीम गठित किया जाएगा उनके भौतिक सत्यापन के उपरांत शीघ्र ही फायर स्टेशन का संचालन किया जायेगा।
असगर अली 
उतरौला 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने