सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग द्वारा जनपद गाजीपुर, इलाहाबाद, फतेहपुर, झांसी तथा आगरा में सिंचाई यांत्रिक विभाग से संचालित बड़ी व मध्यम लिफ्ट पम्प नहरों की आधुनिकीकरण की परियोजना में उपलब्ध धनराशि 1088.46 लाख में से चम्बल पम्प नहर हेतु 300.64 लाख जरौली पम्प नहर हेतु 50 लाख रूपए, जाखलौन पम्प नहर हेतु 139 लाख रूपए, जमनिया पम्प नहर हेतु 288.72 लाख रूपए तथा टौंस पम्प नहर हेतु 310.10 लाख रूपए परियोजना के अवशेष कार्यों पर व्यय हेतु अवमुक्त की गई है।इस सम्बंध में कल 07 दिसम्बर, 2020 को सिंचाई विभाग के विशेष सचिव श्री मुश्ताक अहमद की ओर से शासनादेश जारी किया गया है। शासनादेश में कहा गया है कि परियोजना हेतु जारी की जा रही धनराशि से कराये जाने वाले कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के साथ ही समय से पूरा कराये जाने की जिम्मेदारी मुख्य अभियन्ता की होगी। इसके अलावा कार्यस्थल का निरीक्षण कराकर फोटोग्राफ्स भी उपलब्ध कराने होंगे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने