ब्रेकिंग लखनऊ


समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश


समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज चित्रगुप्त जयंती के पावन पर्व पर भगवान चित्रगुप्त जी के चित्र पर माल्यार्पण किया और कायस्थ समाज को बधाई देते हुए उनके सुखसमृद्धि की शुभकामना की। 

    

अखिलेश यादव ने कहा कि भगवान चित्रगुप्त जी ही मनुष्यों के पाप-पुण्य का लेखा-जोखा रखते हैं। 


आज भाईदूज के दिन चित्रगुप्त जयंती पर कलम-दवात की पूजा का भी विधान है। 


यह वह दिन है जब भगवान चित्रगुप्त जी का उद्भव ब्रह्मा जी के द्वारा हुआ था कई कायस्थ राजवंश सत्ता में भी रहे हैं।

     

इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव श्री राजेन्द्र चौधरी सहित सर्वश्री दीपक रंजन, नीरज सक्सेना, संतोष श्रीवास्तव तथा अमित सक्सेना आदि भी मौजूद रहे।   

                     

(राजेन्द्र चौधरी)  

   मुख्य प्रवक्ता

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने