शासन द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत जनपद के समस्त थानों पर गठित एंटी रोमियो स्क्वायड द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। अपने-अपने थाना क्षेत्रों के विद्यालय, बाजार, गांव व कस्बों में बालिकाओं और महिलाओ से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी हासिल कर उन्हें जागरूक किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय के निर्देशन में यह अभियान चलाया जा रहा है।
 हेल्पलाइन नंबर-1090, 1098, 181, यूपी-112 और थानों पर गठित महिला हेल्प डेस्क के बारे में विस्तृत जानकारी दी जा रही है। बताया गया है कि यदि किसी भी महिला/बालिका के साथ कोई भी छेड़छाड़ या यौन उत्पीड़न करता है तो दिए गए नंबरों पर कॉल कर सहायता हासिल की जा सकती है। फोन करने वाली महिला व बालिका का नाम और पता गोपनीय रखा जाएगा।

हिन्दीसंवाद के लिए श्री शुभम गुप्ता की रिपोर्ट ।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने