Varanasi News:परिवहन निगम के निजीकरण  एवं राष्ट्रीयकृत मार्गों पर निजी वाहनों को परमिट दिए जाने के विरोध में वाराणसी परिक्षेत्र रोडवेज कैंट डिपो के कर्मचारियों ने  मीटिंग कर प्रदर्शन किया। क्षेत्रीय अध्यक्ष अखिलानंद त्रिपाठी, क्षेत्रीय मंत्री दिनेश सिंह, धीरेंद्र सिंह सहित रोडवेज कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने अपनी आवाज बुलंद की।शाखा अध्यक्ष रमेश राय, कैंट डिपो ने कहl कि राज्य सरकार डिपो  कर्मियों की सुविधाएं छीनने का प्रयास कर रही है। परिवहन निगम का निजीकरण बन्द हो। अन्यथा सूबे भर में बड़े आंदोलन को कर्मचारी बाध्य होंगे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने