राजकुमार चौधरी जिला अध्यक्ष मनोनीत

लोनी। जिला स्तरीय उत्तर प्रदेश माध्यमिक वित्त विहीन प्रबन्धक संघ का नव गठन किया गया है। बुधवार को बसंतपुर सेंतली मुरादनगर के पूर्ण ज्ञानान्जली इंटर कॉलेज में सर्व सम्मति से कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमे सीसीएस इंटर कॉलेज के प्रबन्धक राजकुमार चौधरी को अध्यक्ष, विवेक इंटर कॉलेज के प्रबन्ध विशाल सिंह को महासचिव, आदर्श नवजीवन इंटर कॉलेज के प्रबन्ध नवनीत शर्मा को कोषाध्यक्ष, सुकेन्द्र कुमार,योगेन्द्र, लोकेश यादव को उपाध्यक्ष, ओमेन्द्र आर्य, बाबूखान, धर्मपाल त्यागी, अतुल सक्सेना एवं विकास धामा को सचिव, राहुल व प्रविन्द्र सोलंकी को मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया है। जबकि संरक्षक मंडल में लोनी के पूर्व विधायक रुप चौधरी, समयसिंह सिंह सिसोदिया, ओमपाल सिंह राठी, कालूराम धामा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रधान उधम सिंह, जगमेर सिंह धामा रहेंगे। जबकि सुशील शर्मा, सहैन्सरपाल राठी, सुभाष चौधरी, जोगिन्द्र त्यागी, श्यामसुन्दर, मंगलसैन सिंघल, जगतसिंह भाटी, जयभगवान सैनी एवं सोनू धामा को विशेष आमंत्रित सदस्य नियुक्त किए गए हैं।
 
     जिला कार्यकारिणी के गठन के मौके पर जनपद के करीब 140 स्कूल प्रबन्धक उपस्थित रहे। जिसमें मुख्य रुप से विपिन कुमार, रवि चौधरी, सुरेन्द्र, कुलदीप, रवि शर्मा, जयनारायण, सतीश तेवतिया, सागर शर्मा, विजयपाल कौशिक, विपिन भारद्वाज, अमित समानिया, प्रदीप वर्मा, मिथलेस,संजय गौल्डी, राजू डेढा, आबिद, अरुण चौधरी, सुशील बंसल, महीपाल धामा, कृष्णपाल चौधरी, कटार सिंह, केवल आदि थे।
प्रमोद गर्ग

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने