उत्तर प्रदेश न केवल प्रदेश की आम जनता के
लिए बल्कि सम्पूर्ण भारतवर्ष के लिये आकर्षण और चर्चा का केंद्र बना हुआ है | वजह
राजनैतिक उथल - पुथल का होना है | एक तरफ जहाँ बहुजन समाजवादी पार्टी के कद्दावर
नेता और प्रदेश महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य ने पार्टी से टिकट पैसे पे बेचे जाने
की बात सार्वजनिक करके पार्टी से किनारा कर लिया, वही दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी
मुख़्तार अंसारी जैसे लोगो को पार्टी में शामिल करके चर्चा का विषय बनी हुई है |
उथल – पुथल दोनों दलों में साफ़ दिखाई पड़ रहा है | इन सब राजनैतिक उथल – पुथल पर
भारतीय जनता पार्टी अपना ध्यान केन्द्रित किये हुये है और इस फिराक में है कि आम
जनता को अपने पक्ष में कैसे किया जाय, और हो भी क्यों न केंद्र सरकार के सारे
महत्वपूर्ण बिल राज्य सभा में पर्याप्त सदस्य न होने की वजह से पारित नहीं हों पा
रहें है | यानी की प्रदेश की प्रमुख तीनो राजनैतिक पार्टियाँ अपना – अपना
चक्रव्यूह रचने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है | अभी उत्तर प्रदेश में चुनाव होने
में काफी समय है परन्तु राजनैतिक उथल – पुथल अभी से प्रारम्भ हो गया है | आप भी
अपना ध्यान लगाये रखिये आने वाले दिनों में सरगर्मी तेजी से बढेगी और राजनैतिक उथल
– पुथल भी देखने को मिलेगा | क्योंकि यह उत्तर प्रदेश नहीं उत्तम प्रदेश है और
इसके कर्ता – धर्ता और कोई नहीं हम आम वोटर ही है |
मै विकास नहीं चर्चा का केंद्र हूँ, मै उत्तर प्रदेश हूँ |
Hindi Samvad News
1
टिप्पणियाँ
You might like
सभी देखेंError loading feeds! Maybe because the connection failed or the blogger server did not respond to the request.
Dekhte Hai Kya hota Hai Abhi to halaat Jo Hai wo to sabhi ko mslum Hai.
जवाब देंहटाएंएक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know