जलालपुर ।अम्बेडकर नगर। नवरात्रि के पावन अवसर पर शहर में धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों की तैयारियाँ जोरों पर हैं। श्री रामलीला सेवा समिति के अध्यक्ष संजीव मिश्र की अध्यक्षता में रविवार रात्रि सात बजे मुकुट पूजन के बाद रामलीला मंचन का शुभारंभ किया जाएगा। मुख्य अतिथि के रूप में एमएलसी डॉ हरिओम पांडे रहे ।मीडिया प्रभारी विकाश निषाद ने बताया कि संरक्षकों, समिति के अध्यक्ष, मिश्र,सदस्यों द्वारा विधिवत पूजन-अर्चन के साथ रामलीला की शुरुआत की जाएगी। वहीं श्री रामलीला समिति द्वारा धर्मशाला पर अध्यक्ष सुरेंद्र सोनी की अध्यक्षता में पूजन किया जाएगा। श्री सांस्कृतिक रामलीला समिति अध्यक्ष संदीप अग्रहरि की अध्यक्षता में पूजन के उपरांत श्री राम कथा का शुभारम्भ होगा. 
रामलीला का आयोजन नवरात्रि के दौरान सामुदायिक सद्भाव और धार्मिक उल्लास का प्रतीक है। इस तरह के आयोजन के माध्यम से लोग भगवान राम के चरित्र को अपने जीवन में उतारने का संदेश भी प्राप्त करते हैं.

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने