उतरौला बलरामपुर - शारदीय नवरात्र के प्रथम दिवस पर दुःख हरण नाथ मन्दिर पर राम लीला कमेटी उतरौला के तत्वावधान में द्वादश दिवसीय रामलीला महोत्सव का शुभारम्भ भक्तिमय वातावरण में वैदिक मंत्रोच्चार, हवन-पूजन एवं आरती के साथ हुआ। धार्मिक अनुष्ठानों के उपरान्त विधिवत रूप से राम लीला मंचन का प्रारम्भ किया गया। इस दौरान पूरा वाता वरण श्री राम के जय घोष और भक्ति भाव ना से गुंजायमान रहा।
कार्यक्रम में रामलीला मंचन के प्रथम दिवस पर "नारद मोह तथा राजा दशरथ द्वारा पुत्र कामेष्टि यज्ञ के उप रान्त भगवान श्री राम सहित चारों भाइयों के जन्म" के प्रसंगों का भावपूर्ण रुप से मंचन किया गया। शिवा मिश्रा झलकरामलीला पार्टी, नीबा शिवपुरी, पोस्ट करनपुर, जिला लखीमपुर खीरी के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों को भावविभोर कर दिया। कलाकारों ने पारम्प रिक शैली में धार्मिक प्रसंगों का सजीव चित्रण कर उपस्थित श्रद्धालुओं की खूब सराहना प्राप्त की।
वैदिक अनुष्ठान के दौरान वैदिक आचार्य पंडित फूल चन्द पांडेय महाराज ने वैदिक मंत्रों का उच्चा रण करते हुए विधि- विधान से पूजन सम्पन्न कराया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक राम प्रताप वर्मा तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अनूप चन्द गुप्ता भी उपस्थित रहे। दोनों अतिथियों ने संयुक्त रूप से हवन- पूजन में सह भागिता कर धार्मिक आयोजन काशुभारम्भ किया। महोत्सव के प्रथम दिन बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं की उप स्थिति रही। लोगों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ रामलीला का आनन्द लिया। इस अवसर पर दुःख हरण नाथ मन्दिर पर रामलीला कमेटी उतरौला के अध्यक्ष सन्तोष कुमार कसौ धन, श्रवण सोनी, महामंत्री संदीप कुमार गुप्ता के अलावा कमेटी के समस्त संरक्षक व पदाधिका री गण एवं कार्यकर्ता व आगंतुक अतिथि भी उपस्थित रहे।राम लीला महोत्सव के आयोजन से नगर में धार्मिक उल्लास का वातावरण बना हुआ है। आगामी दिनों में रामायण के विभिन्न प्रसंगों का मंचन भी किया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं कोभगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा, त्याग और धर्म के प्रति समर्पण का सन्देश प्राप्त होगा।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know