उतरौला बलरामपुर - आस्था, परम्परा एवं सामाजिक सद्भाव की एक अनूठी पहचान उतरौला की ऐतिहा सिक रामलीला लगभग 1904 से नगर की सांस्कृतिक विरासत को जीवन्त बनाए हुए है। स्थानीय परम्परा के अनुसार, बाबा जयकरन गिरि ने इस की शुरुआत की थी। उस समय राजा मुम ताज अली ने राम लीला मंचन के लिए भूमि दान की थी, जिससे इस आयोजन को एक स्थाई आधार मिला। यह रामलीला धार्मिक आयोजन के साथ ही उतरौला की गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी भाईचारे की मिसाल भी है।शुरु आती दौर में पंडित सुर्जमन पाण्डेय, पंडित महावीर प्रसाद झा और पंडित बृज लाल महाराज जैसे स्थानीय कलाकारों ने अभिनय के माध्यम से रामकथा को जन- जन तक पहुंचाया। हनुमान जी की भूमि का विशेष आकर्षण रही। स्थानीय विवरण के अनुसार, काशी में बनवाया गया हनुमान जी का ऐतिहासिक मुखौटा वर्ष 1962 में उतरौला लाया गया था, जो आज भी राम लीला की विशिष्ट पहचान से जुड़ा है।
वर्ष1996के बाद राम लीला में बाहर सेआने वाली मंडलियों की भूमिका और भी बढ़ गई। अयोध्या से मंडली बुलाए जाने के बाद चित्रकूट धाम की आदर्श नाट्यकला उत्थान समिति जैसी मंडलियों ने मंचन की परम्परा को आगे बढ़ाया।राम- भरत मिलाप और रावण दहन रामलीला के प्रमुख आकर्षण हैं।
राम-भरत मिलाप त्याग, प्रेम और पारि वारिक मर्यादा का सन्देश देता है, जब कि रावण दहन बुराई पर अच्छाई कीविजय का प्रतीक है।समय के साथ मंचन की शैली बदली, लेकिन लोगों की आस्था कायम रही।राम लीला कमेटी और महन्त मयंक गिरि के अलावा आयोजन से जुड़ेलोगों के प्रयास इस परम्परा को और आगे बढ़ाया जा रहा हैं,ऐतिहासिक दस्तावेजों, पुरानी तस्वीरों और कला कारों की स्मृतियों का संरक्षण इस विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में एक महत्व पूर्ण कदम होगा।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know