जलालपुर, अंबेडकर नगर। बुधवार को सेवा सेतु अभियान के अंतर्गत महिला अस्पताल जलालपुर में कैंप आयोजित किया गया। भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव ने फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं की गोद भराई, बच्चों को अन्नप्राशन समेत उपस्थित लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई तथा उन्हें आवश्यक परामर्श एवं दवाइयां उपलब्ध कराई गईं।
राम प्रकाश यादव ने कहा कि सेवा सेतु अभियान का उद्देश्य आम जनता तक स्वास्थ्य सेवाएं और सरकारी योजनाओं का लाभ सहज रूप से पहुंचाना है। यह कैंप समाज के कमजोर वर्गों और जरूरतमंद लोगों के लिए बेहद उपयोगी साबित हो रहा है। कार्यक्रम का संयोजन विकाश निषाद ने किया। अभियान के तहत विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए, जिनमें स्वास्थ्य , पंचायत, पशुपालन और आंगनबाड़ी ,बाल पुष्टाहार प्रमुख रहे।कार्यक्रम में नोडल अधिकारी डॉ. पी.के. बादल और डॉ. अनिल त्रिपाठी, शैलेन्द्र प्रकाश,शेषनाथ वर्मा रवि श्याम पटेल , डॉ शिवपूजन वर्मा,अमरनाथ सिंह,केशव श्रीवास्तव,भाजपा नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि, मानिकचंद सोनी,सुरेश गुप्त,आनंद मिश्र,दिलीप यादव, सोनू गौड, गोपाल सोनकर, शिवम आर्या समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know