उतरौला बलरामपुर -श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर श्रद्धालु ओं की भारी भीड़ को देखते हुए क्षेत्राधिका री उतरौला डॉक्टर जितेन्द्र कुमार ने सोम वार को दुःख हरण नाथ शिव मन्दिर का निरीक्षण किया गया।
क्षेत्राधिकारी ने मन्दिर परिसर व आस पास की सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग और याता यात प्रबन्धन का जाय जा लिया। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए की गई व्यवस्थाओं को भी परखा। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को सतर्क रहकर ड्यूटी करने के लिए निर्देश दिए। क्षेत्राधिकारी ने कहा कि श्रद्धालुओं से शालीनता से पेश आएं, जाम न लगने दें और किसी भी आपात स्थिति में तुरन्त कार्य वाही करें।पुलिस प्रशासन ने बताया कि पूरे श्रावण मास में जन पद के प्रमुख शिव मन्दिरों और धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को दर्शन में कोई दिक्कत न हो सके।

            हिन्दी संवाद न्यूज से
           असगर अली की खबर
            उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने