उतरौला बलरामपुर - सोमवार को एच आर ए इण्टर कालेज के प्रांगण में माध्यमिक शिक्षा विभाग एवं एसजीएफआई द्वारा जिला विद्यालय निरीक्षक मृदुला आनन्द की देख रेख मे मंडल स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मंडल स्तरीय शतरंज प्रति योगिता के सब जूनियर व (अंडर- 14) बालक वर्ग में बलरामपुर जनपद के 4-0 से विजेता रहे ।
तो वहीं पर बालिका वर्ग में बहराइच जन पद के 4 से 0 विजेता रहे। जूनियर (अंडर 17) बालक वर्ग में बहराइच के 3-2 से विजेता रहे, वहीं बालिका वर्ग में भी 4-0 से बहराइच ही विजेता रही। वहीं अंडर 19, सीनियर बालक वर्ग में
उतरौला में आयोजित मंडलीय शतरंज प्रति योगिता में बहराइच से व्यायाम शिक्षकसुनील कुमार ,श्रीमती वेद कुमारी, गोण्डा से दीपांकुर सिंह व बलरामपुर से व्यायाम शिक्षक महताब आलम, मदन लाल, उमेश चन्द्र, नवीन पाल, पंकज कुमार पांडेय, अर्पण पाण्डेय, सौरव, के अलावा काफी लोग उपस्थित रहे।शतरंज खेल से जुड़े एक्सपर्ट्स द्वारा मंडलीय शतरंज टीम का चयन कर लिया गया है।तीनों जनपदों से गगन मिश्रा , मोहम्मद हमजा सक्षम कसौधन, चमन नाथ काव्या मोहन, आस्था सोनी,आरती गुप्ता आशा, मुजाहिद रजा दिव्यांशचौरसिया, सूर्यांश शुक्ला, उमंग सिंह महक यादव, ऋषि त्रिपाठी, रेशमा, माही यादव, जीनत का चयन किया गया है। विजेताओं को आयो जक विद्यालय एच. आर. इण्टर कॉलेज के प्रबन्धक अंसार अहमद खान एवं प्रधानाचार्य वी के श्रीवास्तव के द्वारा शील्ड और प्रमाण पत्र प्रदान कर उन्हें सम्मा नित किया गया। आयोजक प्रबन्धक ने सफल आयोजन के लिए सभी जनपदों के व्यायाम शिक्षकों और जिला चयन समिति को धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि जिला विद्यालय निरीक्षक मृदुला आनन्द के देख रेख में जनपद के विद्यालयों ने शानदार ढंग से इस खेलकूद काआयोजन किया जा रहा है। चयनित खिलाड़ी आगामी 15 अक्टूबर से लेकर 18 अक्टूबर तक जनपद अलीगढ़ में आयोजित प्रदेशीय शतरंज प्रतियोगिता में देवी पाटन मंडल के लिए प्रतिभाग करेंगे।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know