तिरंगा हमारी आन,बान और शान की पहचान है— रामकेश निषाद, प्रभारी मंत्री
रिपोर्ट -- सैय्यद जावेद अखतर
उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में हर घर तिरंगा अभियान के तहत डिस्ट्रिक्ट टूरिज्म के साथ ही जिला प्रशासन की मिली जुली पहल के तहत राजकीय गर्ल्स पीजी कालेज में तिरंगा जश्न का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत चीफ गैस्ट प्रभारी जल शक्ति मंत्री रामकेश निषाद ने दीप जलाकर की।
कार्यक्रम में बोलते हुये प्रभारी मंत्री रामकेश निषाद ने कहा कि तिरंगा मुल्क की आन, बान और शान की पहचान है। मुल्क की आजादी और तिरंगे की इज्जत के लिये सैकड़ों वीर शहीदों ने हंसते हंसते अपनी जान गवां दी थी। अब हर नागरिक की जिम्मेदारी है कि वो तिरंगे की शान और मुल्क की इज्जत को बनाये रखने के लिये अपनी जिम्मेदारियों को पूरी ईमानदारी से निभायें। जबकि नई पीढ़ी को उनकी जिंदगी से सीख लेकर मुल्क की तरक्की के लिये आगे आना चाहिये। कार्यक्रम में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई गई। इस मौके पर नगर के अम्बेडकर पार्क से लेकर लक्ष्मी बाई तिराहे तक तिरंगा यात्रा भी निकाली गई। इस मौके पर प्रभारी मंत्री रामकेश निषाद ने वृक्षारोपण भी किया। कार्यक्रम में खासतौर से सदर विधायक डॉ. मनोज कुमार प्रजापति, राठ विधायक मनीषा अनुरागी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संजय दिक्षित,जिला पंचायत सदस्य दुष्यंत सिंह परिहार, रज्जन भय्या सहित मुख्य विकास अधिकारी अरुण सिंह, डिप्टी कमिश्नर एनआरएलएम ज्ञानप्रकाश, डीसी मनरेगा राघवेंद्र सिंह, पर्यटन सूचना अधिकारी डॉ. चित्रगुप्त श्रीवास्तव सहित, बुद्धजीवी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

.jpeg)
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know