रोडवेज बस और टैंकर की जबरदस्त टक्कर में दोनों ड्राइवर के साथ ही एक मुसाफिर की दर्दनाक मौत-----
---हादसे के बाद इंसानियत और मानवता की बेहतरीन मिसाल बनकर घायलों की मदद के लिये जिला अस्पताल में सबसे आगे दिखे हमीरपुर पुलिस के युवा और दमदार एस आई सुरेन्द्र पटेल के साथ ही कांस्टेबल आदर्श मिश्रा----
हमीरपुर ( सैय्यद जावेद अखतर) उत्तर प्रदेश का कानपुर सागर 34 हाईवे जो हमीरपुर में अब तक बेहिसाब सडक हादसों का गवाह बन चुका है, एक बार फिर कुंडौरा के पास हुये दर्दनाक हादसे का बना गवाह, हादसे में लखनऊ से महोबा 24 लोगों को लेकर जा रही रोडवेज बस जबकि सब्जी आयल लेकर जा रहे टैंकर की जबरदस्त टक्कर से हुये हादसे में महोबा डिपो के 46 वर्षीय ड्राइवर निसार अहमद, जबकि आजमगढ़ निवासी टैंकर ड्राइवर सहित रोडवेज बस में आगे बैठे एक मुसाफिर की दर्दनाक मौत हो गई, वही छैः मुसाफिरों की नाजुक हालत को देखते हुये उनके बेहतर इलाज के लिये कानपुर रेफर किया गया, जबकि ज्यादातर हल्के घायल मुसाफिरों को शुरुआती इलाज के बाद उनके घर भेज दिया गया है, वही हादसे के बाद जिला अस्पताल लाये गये घायलों की जिंदगी बचाने के लिये इंसानियत और मानवता की बेहतरीन मिसाल बनकर सबसे आगे दिखे सदर कोतवाली के युवा और दमदार एस आई सुरेन्द्र पटेल के साथ ही कांस्टेबल आदर्श मिश्रा। जबकि हादसे की जानकारी मिलते ही तेज तर्रार जिलाधिकारी अभिषेक गोयल सहित पुलिस कप्तान मृगांक शेखर पाठक ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों से मिलकर हालात का जायजा लेने के साथ ही हादसे पर अफसोस जाहिर करते हुये घायलों के बेहतर इलाज के लिये चिकित्सकों को निर्देश देने के साथ ही सडक हादसों को रोकने के लिये सहायक सम्भागिय परिवहन अधिकारी को जल्द कार्ययोजना बनाने के सख्त निर्देश दिये।
बाईट---- अभिषेक गोयल, जिलाधिकारी हमीरपुर।



एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know