उतरौला बलरामपुर -मनकापुर मार्ग पर स्थित रजा नर्सिंग होम एण्ड मेटरनिटी सेन्टर, लालगंज उतरौला में एक आयोजित सम्मान समारोह में फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन (एफ एमजीई) तथा नीट परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में किर्गिस्तान से एम बी बीएस की पढ़ाई पूरी करने के बाद भारत सरकार की अनिवार्य लाइसेंसिंग परीक्षाएफ एमजीई उत्तीर्ण करने वाले अंशुमान मिश्रा तथा नीट क्वालीफाई करने वाले मोहम्मद कासिम फारुकी, मोहम्मद फजील फारुकी, शिवम यादव और लारैब खान को भी सम्मानित किया गया।इस कार्यक्रम में डाक्टर अफजल रजा खान, डाक्टर शाहीन खान तथा अतिथियों ने सभी छात्रों को माल्यार्पण कर अंग वस्त्र, स्टेथोस्कोप और उपहार भेंट किया गया।डाक्टर अफजल रजा खान ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों की उपलब्धि यां यह साबित करती हैं कि संसाधनों की कमी प्रतिभा को नहीं रोक सकतीचिकित्सा क्षेत्र में सफलता प्राप्त करना कठिन परिश्रम अनुशासन और सम र्पण का परिणाम है। ऐसे प्रतिभावान छात्र समाज के लिए प्रेरणा स्रोत हैं और भविष्य में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर देश का नाम रोशन करेंगे। डाक्टर शाहीन खान ने सभी विद्यार्थियों को निरन्तर अध्ययन और सेवा भाव के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। भाजपा अल्प संख्यक मोर्चा जिला उपाध्यक्ष नदीम काजी ने कहा कि युवाओं की सफलता पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। सपा नेता डाक्टर शहंशाह खान ने चिकित्सा शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। चर्चित युवा नेता शैलेश कुमार गुप्त (दुलरुवा) ने कहा कि मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान नई पीढ़ी को आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।इस कार्यक्रम में हामिद पाशा,सूरज प्रसाद, तस्लीम रजा,गोपाल श्रीवास्तव नीतेश गुप्त, इरशाद अहमद खां, करन, के अलावा भारी संख्या में गण मान्य लोग उपस्थित रहे।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know