बलरामपुर- एम एल के पी जी कॉलेज बलरामपुर सभागार में सोमवार को स्नातक व परास्नातक प्रथम सेमेस्टर में नवप्रवेशित छात्र -छात्राओं के लिए  परिचयात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की मंशानुरूप मेजर,माइनर के साथ महाविद्यालय में संचालित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय प्राचार्य प्रो0 जे पी पाण्डेय ने दीप प्रज्वलित एवं मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करके किया। उन्होंने नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि  परिचयात्मक बैठक  का आयोजन बेहद महत्वपूर्ण होता है। इसका मुख्य उद्देश्य नए छात्रों को कॉलेज के माहौल, नियमों और शिक्षा प्रणाली से परिचित कराना है ताकि वे बिना किसी तनाव के अपने शैक्षणिक सफर की शुरुआत कर सकें।उन्होंने कहा कि विभिन्न पृष्ठभूमि और शहरों से आए नए छात्रों को एक-दूसरे से मिलने और दोस्त बनाने का अवसर मिलता है। सामूहिक गतिविधियों के माध्यम से छात्रों के मन का डर और नए माहौल को लेकर होने वाली घबराहट (Anxiety) दूर होती है।  मुख्य नियन्ता प्रो0 वीणा सिंह ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों को एंटी रैगिंग, प्राक्टोरियल बोर्ड आदि समितियों से पतिचित कराते हुए महाविद्यालय में अनुशासन बनाये रखने पर जोर दिया। अतिथियों का स्वागत आई क्यू ए सी के समन्वयक प्रो0 एस पी मिश्र ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन हिंदी के विभागाध्यक्ष प्रो0 पी सी गिरी ने किया। इस दौरान फैकल्टी स्टाफ की जानकारी डॉ सद्गुरु प्रकाश,बीए से संबंधित डॉ प्रखर त्रिपाठी, बीएससी से संबंधित प्रो0 मोहिउद्दीन अंसारी,बीकॉम- डॉ एस के त्रिपाठी, बीबीए सिद्धार्थ मोहन्ता,बीसीए मसूद मुराद,एम ए -प्रो0 विमल प्रकाश वर्मा, एम एससी व समर्थ पोर्टल से संबंधित डॉ जितेन्द्र भट्ट,परीक्षा से संबंधित डॉ लवकुश पाण्डेय,छात्रावास से संबंधित डॉ दिनेश मौर्य,प्लेसमेंट सेल से संबंधित डॉ राम रहीस,खेल व एन एस एस की जानकारी डॉ बीएल गुप्त तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों व एन सी सी से संबंधित जानकारी लेफ्टिनेंट डॉ देवेन्द्र कुमार चौहान ने दी। संचालन डॉ सुनील कुमार शुक्ल ने किया।
         इस अवसर पर डॉ कृतिका तिवारी, डॉ स्वदेश भट्ट,डॉ आलोक शुक्ल, डॉ प्रमोद, डॉ अवनीन्द्र दीक्षित,डॉ पंकज श्रीवास्तव, डॉ विनीत कुमार आदि मौजूद रहे।

                हिन्दी संवाद न्यूज से
                  रिपोर्टर वी. संघर्ष
                    बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने