बलरामपुर- जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन के निर्देशन में ग्रामीण क्षेत्र में सरकारी प्राथमिक विद्यालय में आधुनिक सुविधा उपलब्ध कराए जाने हेतु सराहनीय एवं प्रेरणादायक पहल की जा रही है।
नवस्थापित कक्षा कक्ष में विद्यार्थियों के लिए वातानुकूलित वातावरण, बड़ी डिजिटल स्क्रीन तथा व्यवस्थित डेस्क-बेंच की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। डिजिटल स्क्रीन के माध्यम से बच्चों को दृश्य एवं श्रव्य सामग्री के साथ रोचक तरीके से पढ़ाया जा सकेगा। इससे कठिन विषयों को सरलता से समझाने के साथ ही बच्चों की रुचि, सहभागिता और एकाग्रता बढ़ाने में सहायता मिलेगी।बेहतर शिक्षण वातावरण से विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति को प्रोत्साहन मिलने के साथ ही विद्यालय के प्रति उनका आकर्षण भी बढ़ेगा।*
*प्राथमिक विद्यालय स्तर पर उपलब्ध कराई गई यह आधुनिक सुविधा इस बात का उदाहरण है कि ग्रामीण क्षेत्र के सरकारी विद्यालयों में भी बच्चों को गुणवत्तापूर्ण एवं तकनीक आधारित शिक्षा उपलब्ध कराई जा सकती है। यह पहल सरकारी विद्यालयों को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करने तथा बच्चों को बेहतर शैक्षिक वातावरण प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
ग्राम पंचायत के सहयोग से साकार हुई यह पहल अन्य ग्राम पंचायतों के लिए भी प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत करती है।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know