बलरामपुर- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बलरामपुर जिले का जिला अभ्यास वर्ग मंगलवार को सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के सभागार में संपन्न हुआ। वर्ग का उद्घाटन प्रांत सह मंत्री मुकेश सोनी, प्रांत सह मंत्री अनिकेत श्रीवास्तव, प्रांत जनजातीय कार्य प्रमुख डॉ. अरुण कुमार, जिला प्रमुख डॉ. अनुज सिंह, विभाग संयोजक आदर्श तिवारी, जिला संयोजक रोहन एवं विभाग संगठन मंत्री अनुज जी ने दीप प्रज्वलन कर किया। अभ्यास वर्ग में कुल 5 सत्र आयोजित किए गए। सत्रों में अभाविप की कार्य पद्धति, सदस्यता, परिसर कार्य ,सेवा कार्य, व्यक्तित्व निर्माण एवं राष्ट्र चिंतन जैसे विषयों पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को "ज्ञान, शील, एकता" के मंत्र के साथ समाज और राष्ट्र के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया। 9 नगर इकाइयों के 117 प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रांत प्रवासी के रूप में उपस्थित प्रांत सह मंत्री अनिकेत ने कहा कार्यक्रम के अंत में वंदे मातरम के साथ वर्ग का समापन हुआ।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know