बलरामपुर- भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार की पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती स्वाति सिंह के बलरामपुर आगमन पर भाजपा जिला मीडिया प्रभारी डीपी सिंह बैस द्वारा जनपद की सीमा पर उनका भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया।
स्वागत के दौरान श्रीमती स्वाति सिंह को माँ पाटेश्वरी देवी का पावन चित्र एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया तथा जनपद में आगमन पर हार्दिक शुभकामनाएँ व्यक्त कीं।
इसके उपरांत श्रीमती स्वाति सिंह पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय हनुमंत सिंह के आवास पहुँचीं,जहाँ उन्होंने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने स्वर्गीय हनुमंत सिंह के परिजनों से भेंट कर अपनी संवेदनाएँ व्यक्त कीं तथा ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know