जनपद बलरामपुर- जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विभिन्न विभागों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा सीएम डैशबोर्ड के विभिन्न विकासपरक संकेतकों पर विभागवार उपलब्धि एवं प्रगति की गहन समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने कहा कि सीएम डैशबोर्ड शासन की प्राथमिकताओं एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति के अनुश्रवण का महत्वपूर्ण माध्यम है। सभी विभागीय अधिकारी अपने विभाग से संबंधित संकेतकों की नियमित रूप से समीक्षा करते हुए निर्धारित लक्ष्यों के सापेक्ष शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करें।
उन्होंने विभागवार योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि जिन योजनाओं एवं संकेतकों में अपेक्षित प्रगति नहीं हुई है, उनमें विशेष प्रयास करते हुए तेजी लाई जाए। अधिकारी अपने स्तर पर नियमित मॉनिटरिंग करें तथा किसी भी स्तर पर लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित कराएं।
जिलाधिकारी ने कहा कि विकास कार्यों में समयबद्धता के साथ गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। निर्माणाधीन परियोजनाओं में कार्य की नियमित निगरानी की जाए तथा निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से कार्य पूर्ण कराया जाए। संबंधित अधिकारी निर्माण कार्यों का समय-समय पर स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्य की गुणवत्ता एवं प्रगति सुनिश्चित करें।
उन्होंने निर्देश दिया कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक समय से पहुंचना सुनिश्चित किया जाए। योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए तथा विभागीय स्तर पर लंबित आवेदनों एवं प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण किया जाए।
डीएम ने सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित आंकड़ों की शुद्धता पर विशेष जोर देते हुए कहा कि सभी संबंधित विभाग पोर्टल पर समय से एवं सही आंकड़ों की फीडिंग सुनिश्चित करें। विभागीय प्रगति एवं पोर्टल पर प्रदर्शित आंकड़ों में किसी प्रकार की विसंगति न रहे। अधिकारी स्वयं अपने विभाग से संबंधित डाटा एवं रैंकिंग की नियमित समीक्षा करें।
उन्होंने कहा कि जिन संकेतकों में जनपद का प्रदर्शन बेहतर है, उनमें उसी स्तर को बनाए रखते हुए और बेहतर प्रदर्शन का प्रयास किया जाए तथा जिन संकेतकों में सुधार की आवश्यकता है, उनके लिए विभागीय अधिकारी ठोस कार्ययोजना बनाकर कार्य करें।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि विभागीय योजनाओं में निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति की नियमित समीक्षा की जाए। यदि किसी योजना अथवा परियोजना के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की समस्या आ रही है तो उसका तत्काल समाधान कराते हुए कार्य को आगे बढ़ाया जाए। विकास कार्यों एवं योजनाओं के क्रियान्वयन में अनावश्यक विलंब स्वीकार्य नहीं होगा।
उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं को पूरी गंभीरता से लेते हुए आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा यह सुनिश्चित करें कि जनपद विकास के सभी प्रमुख संकेतकों में बेहतर प्रदर्शन करे। प्रत्येक विभाग अपने स्तर से प्रभावी अनुश्रवण करते हुए योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाए और पात्र लाभार्थियों को समयबद्ध रूप से योजनाओं का लाभ प्रदान करे।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री हिमांशु गुप्ता सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know