बलरामपुर- जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन द्वारा मंडी समिति बलरामपुर का निरीक्षण कर मंडी परिसर में साफ-सफाई, मूलभूत सुविधाओं एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मंडी परिसर के विभिन्न हिस्सों का भ्रमण करते हुए व्यवस्थाओं को और बेहतर एवं सुव्यवस्थित बनाए जाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
जिलाधिकारी ने मंडी परिसर में साफ-सफाई की स्थिति का जायजा लेते हुए निर्देश दिया कि पूरे परिसर में नियमित रूप से साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए। मंडी में आने वाले किसानों, व्यापारियों एवं आम नागरिकों को स्वच्छ एवं बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना प्राथमिकता हो। उन्होंने कूड़ा-कचरा एवं अन्य अपशिष्ट के नियमित निस्तारण की व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने तथा परिसर में कहीं भी गंदगी एकत्र न होने देने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मंडी परिसर में अवैध अतिक्रमण की स्थिति का भी जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मंडी परिसर में अवैध अतिक्रमण को नियमानुसार हटवाते हुए परिसर को अतिक्रमण मुक्त एवं सुव्यवस्थित बनाया जाए। उन्होंने कहा कि मंडी परिसर में सार्वजनिक उपयोग के स्थानों पर किसी प्रकार का अवैध कब्जा अथवा अवरोध नहीं होना चाहिए।
जिलाधिकारी ने मंडी परिसर में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं की जानकारी लेते हुए उन्हें और बेहतर बनाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मंडी में अपनी उपज लेकर आने वाले किसानों तथा व्यापारिक गतिविधियों से जुड़े लोगों को आवश्यक सुविधाएं सुगमता से उपलब्ध हों। इसके लिए संबंधित अधिकारी मंडी परिसर की व्यवस्थाओं का नियमित निरीक्षण करें तथा जहां भी सुधार की आवश्यकता हो, वहां प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।
उन्होंने मंडी परिसर को स्वच्छ, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाए रखने के साथ ही किसानों एवं व्यापारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि मंडी में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा उपलब्ध संसाधनों एवं सुविधाओं का समुचित रखरखाव सुनिश्चित किया जाए।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को मंडी की व्यवस्थाओं में निरंतर सुधार लाने, साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने तथा अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए।
इस दौरान अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), अपर उप जिलाधिकारी सहित मंडी समिति के अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

              हिन्दी संवाद न्यूज से
               रिपोर्टर वी. संघर्ष
                  बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने